• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान शिक्षक संघ के शर्मा तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

Rajasthan Teachers Association - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला भरतपुर का वार्षिक निर्वाचन राजेश कुमार शर्मा निर्वाचन अधिकारी के सानिध्य में राजकीय महाराजा बदनसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर हरीशंकर शर्मा तीसरी बार जिलाध्यक्ष व रामनरेश सिंह राठोड को दूसरी बार जिलामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुऐ। कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा, राजेन्द्र सिरसोंदा वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव डीग, उपाध्यक्ष (पुरूष) होशियार सिंह, उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्ष़्ाा) देशराज मदेरणा, उपाध्यक्ष (प्रार. शिक्षा) कमल सिंह तंवर महिला मंत्री श्रीमती माया देवी शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार कोशिक, प्राध्यापक श्याम सुन्दर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक सत्यप्रकाश वैर, बचनसिंह सैनी भुसावर, शारीरिक शिक्षक बृजविहारी तिवारी रूदावल प्रबोधक, रामसिंह गूर्जर निजि शिक्षक संस्थान कोशलेन्द्र प्रकाष दत्तात्रेय, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन, निर्वाचित किये गये।
निर्वाचित कार्यकारिणी को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह, दिनेश चंद गुप्ता ने शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर संरक्षक मूलचन्द आर्य, महेन्द्र सिंह, महेश चन्द शर्मा, केदार पाठक, ओमप्रकाश खूटेला व सभी उपशाखाओं के जिला महासमिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में आर.ए.एस. टॉपर भरतपुर के भौतिकी के महिला पोलिटैक्निक कॉलेज के व्याख्याता एवं पूर्व उप शाखा ग्रामीण भरतपुर के मंत्री अनिल सिंघल का माला, साफा, प्रतीक चिन्ह व तिलक लगाकर संगठन द्वारा स्वागत किया गया। संचालन दीनदयाल शर्मा ने किया।

[@ Punjab election 2017- क्या इस बार भी बागी बनेंगे कांग्रेस की हार का कारण...]

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Teachers Association
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, teachers , association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved