• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब हफ्ते में दो दिन राजस्थान में बिताएंगे मनीष सिसोदिया

Rajasthan now spend two days a week, Manish Sisodia - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब सप्ताह में दो दिन राजस्थान में बिताएंगे। दिल्ली में मनीष सिसोदिया के घर पर आम आदमी पार्टी, राजस्थान की एक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को ये फैसला लिया गया। इसके अलावा राजस्थान में पार्टी के कामकाज और प्रगति की अब साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में पार्टी के अब तक के कामकाज की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी, राजस्थान के पांचों डिवीजन प्रभारियों ने आंकड़ों के जरिये मनीष सिसोदिया को बताया कि उनके-उनके क्षेत्र में पार्टी की क्या स्थिति है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब हमें गांव-गांव,घर-घर जाना होगा। कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हो जाएं।दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की जयपुर में हुई जनसभा की शानदार सफलता के बाद पार्टी की सक्रियता बहुत तेजी से बढ़ी है। इसी क्रम में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राजस्थान की कमान सौंपी गई।शुक्रवार की बैठक में आम आदमी पार्टी, राजस्थान के पांचों डिवीजन के प्रभारियों- उम्मेद सिंह राठौर (जयपुर), गोपीलाल सूथर सुनील (जोधपुर),आगीवाल (उदयपुर), विजय मिश्रा (भरतपुर), विनोद मोदी (बीकानेर) और के अलावा राजस्थान के सह-प्रभारी और दिल्ली में लक्ष्मीनगर के विधायक नितिन त्यागी और छतरपुर के विधायक करतार सिंह भी मौजूद रहे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan now spend two days a week, Manish Sisodia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister manish sisodia , jaipur news, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved