• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाड्रा की कंपनी को निर्देश, ईडी में हों पेश

rajasthan HC orders company of wadra tofrace ED - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने जीजा और बिजनसमैन रॉबर्ट वाड्रा के चलते फिर असहज हो सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने वाड्रा से जुडी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हों। कोर्ट ने उन्हें 4 जनवरी से 6 जनवरी, 2017 के बीच जांच एजेंसी के पास अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।

इसके पहले स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। बीकानेर जिले में जमीन की खरीद को लेकर कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है और ईडी इस मामले की जांच कर रहा है। अदालत ने कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश हों। याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस पीके लोहरा ने कहा कि जांच के लिए भेजे गए समन को चुनौती देने की बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि अधिकारियों से पूछताछ उनके वकील की मौजूदगी में की जाए। बता दें कि हाल ही में वाड्रा ने नोटबंदी को लेकर फेसबुक पोस्ट के जरिए मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, बैंकों और एटीएम के सामने लगी कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-rajasthan HC orders company of wadra tofrace ED
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan hc, skylite hospitality, company, robert wadra, ed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved