• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेन्ट्स लिमिटेड ने दिया रुपए 2.06 करोड़ का लाभांश

rajasthan electronics and instruments limited has Rs two crore dividend - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रील के प्रबन्ध निदेशक ए.के. जैन की ओर से रीको लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक उमेश कुमार को 2.06 करोड़ रुपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। रील की ओर से अभी तक का उच्चतम लाभांश वर्ष 2015-16 के लिए दिया गया है। इस अवसर पर रीको लिमिटेड के वित्तीय सलाहकार संजय सोलंकी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रीको लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक उमेश कुमार ने रील की ओर से राष्ट्रीय मिशन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र और निजी कॉरपोरेट्स को औद्योगिक विकास की पहल को कायम करते हुए तालमेल के साथ काम करना चाहिए और देश को एक वैश्विक निर्माण हब बनाने के लिए अपनी गतिविधियों को संरक्षित करना चाहिए। रील के प्रबन्ध निदेशक ए.के. जैन ने कहा कि रील देश में एक सबसे बड़ा ऑफ ग्रिड एसपीवी समाधान प्रदाता है। साथ ही डेयरी उत्पादों से डेयरी क्षेत्र में भी अपनी प्रधानता बनाए हुए हैं। मेगावाट एसपीवी विद्युत परियोजनाओं के लिए बाजार की मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए कंपनी अपनी रणनीति बदल रही है और सौर पीवी क्षेत्र में प्रचलित व्यापार मॉडल के साथ तालमेल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि कम्पनी अभिनव समाधान के माध्यम से विविधिकरण और जटिल भौगोलिक पहुंच पर ध्यान दे रही है। उन्होंने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार को उनके समर्थन एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े

Web Title-rajasthan electronics and instruments limited has Rs two crore dividend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, news, rajasthan, electronics, instruments, limited, dividend, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved