न्यूयॉर्क। कमला हेरिस ने मंगलवार को अमेरिकी सीनेट के लिए चुनी जाने वाली
भारतीय मूल की पहली अमेरिकी बनकर इतिहास रच दिया है। राजा कृष्णमूर्ति
मंगलवार को इलिनोइस से प्रतिनिधि सभा की सीट जीतकर कांग्रेस के लिए
निर्वाचित होने वाले भारतीय मूल के चौथे अमेरिकी बन गए।
कमला हेरिस कैलिफोर्निया में डेमोकेट्र लोरटा संचेज को हराकर कांग्रेस के
लिए निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला भी बन गई हैं।
मूल रूप से चेन्नई की हैरिस (52) पेशे से वकील हैं और दो बार 2010 और 2014
में एटार्नी जनरल चुनी जा चुकी हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी के कृष्णमूर्ति एट्थ कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से
निर्वाचित हुए हैं, जिसमें शिकागो के आसपास के कुछ उपनगर भी शामिल हैं। इसे
डेमोक्रेटिक पार्टी के गढों में से एक माना जाता है। उन्होंने रिपब्लिकन
उम्मीदवार पीटर डिकियानी को हराया।
43 वर्षीय कृष्णमूर्ति युवा राजनेताओं की नई जमात में से हैं। कृष्णमूर्ति
दलीप सिंह सॉन्ड की परंपरा के हैं जो 1956 में कांग्रेस के लिए चुने जाने
वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी थे। बॉबी जिंदल 2004 में और अमी बेरा 2014
में चुने गए थे।
नई दिल्ली में जन्मे कृष्णमूर्ति पेशे से वकील हैं और उन्होंने भ्रष्टाचार
से लडने के लिए राज्य सहायक अटार्नी जनरल के रूप में और बतौर राज्य उप
कोषाध्यक्ष सेवा की है। कृष्णमर्ति ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मेकैनिकल
इंजीनियरिंगकी डिग्री और हार्वर्ड से कानून की डिग्री हासिल की है।
कृष्णमर्ति की पत्नी प्रिया डाक्टर हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे, सही साबित हुई मछली और बंदर की भविष्यवाणी
यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
बारिश से मिली राहत, कई जगहों पर ट्रैफिक जाम, लोग परेशान
बीकेयू में फूट के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ सकती है परेशानी
Daily Horoscope