आगरा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व
मंत्री राजा अरिदमन सिंह को लेकर फतेहपुरसीकरी के सांसद चौ. बाबूलाल नाराज दिखाई दे
रहे हैं। चौ. बाबूलाल, राजा अरिदमन सिंह का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने साफ
कर दिया है कि किसी भी कीमत पर भाजपा में राजा अरिदमन सिंह के साथ शामिल हुई बाह की
प्रत्याशी उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि
सपा में रहते हुए राजा अरिदमन सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगवाए, उनकी
हत्या की। कई कार्यकर्ताओं को जेल भिजवाया। उनके विवादास्पद बयान से माहौल गर्मा गया
है।
चौ. बाबूलाल के ऐलान के बाद आगरा की राजनीति का पारा एक बार फिर
से गर्म होने लगा है। स्थानीय स्तर पर पार्टी 2 खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है। भाजपा
पार्टी हाईकमान पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अंदरूनी स्तर पर भाजपा के कई
पदाधिकारी चौ. बाबूलाल के साथ हैं। पार्टी का एक खेमा भी भाजपा हाईकमान के फैसले से
नाराज है। काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मानना है कि जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता
पार्टी के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं, उनके ऊपर वो लोग हावी हो रहे हैं,
जो कभी सपा का दामन थाम लेते हैं, तो कभी मौका मिलने पर भगवा झंडे के नीचे आ जाते हैं।
एक पदाधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जिस तरह से हाईकमान ने फैसला
लिया है, उससे निश्चित रूप से उन कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखाई दे रही है, जो लगातार
भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।
उनका कहना है कि अगर पार्टी
दूसरे दल से आए नेताओं को इसी तरह टिकट देती रही, तो कार्यकर्ताओं में इसका गलत संदेश
जाएगा। इसके विपरीत कुछ लोगों का यह भी मानना है कि राजा अरिदमन सिंह की एंट्री से
पार्टी को काफी मजबूती मिली है। इसका असर मतगणना वाले दिन दिखाई देगा, जब रानी पक्षालिका
सिंह अपने विरोधियों को चुनाव में हराकर विजय का परचम फहराएंगी।
ठाणे के शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शरीर के टुकड़े किए, कीमा करके पकाया
चरमपंथी तत्वों को जगह देना कनाडा के लिए सही नहीं: एस. जयशंकर
बिहार में पुल के पिलर व दीवार के बीच फंसे बच्चे को बाहर निकाला गया
Daily Horoscope