कानपुर।
देर रात से शुरू हुई बारिश ने अचानक मौसम बदलकर रख दिया। बारिश का असर ठंड
के रूप में देखा गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद
शुक्रवार दिन भर सूर्य भगवान का बादलों के साथ लुकाछिपी करते रहे। [@ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सीएसए
के मौसम वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गुरूवार देर रात से जनपद व
आसपास के कई जिलों में बारिश हुई है। जिले में लगभग 24.6 मिलीमीटर बारिश
दर्ज की गई। बारिश के पिछले कई दिनों से तेज धूप के चलते पड़ रही गर्मी को
दूर कर दिया है और ठंड का सितम एक बार फिर देखने को मिल रहा है।
मौसम
वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश के साथ 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से
हवाएं चल रही है, जिसके चलते ठंड के साथ-साथ रात में गलन बनी रहेगी। बदले
मौसम के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान घटकर करीब नौ डिग्री व अधिकतम
तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। एक-दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ होने
की बात वैज्ञानिक द्वारा कही जा रही है।
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope