नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में छुट्टियां मनाकर सोमवार को दिल्ली लौट आए हैं। नोटबंदी को लेकर पिछले साल के आखिरी दिनों और संसद में एक्टिव रहे राहुल गांधी ने छुट्टियों से लौटते ही एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार सुबह से ही उन्होंने मीटिंग का दौर शुरू कर दिया है, सबसे पहले उन्होंने अपनी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। [@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]
कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंच गई और मंगलवार को दोपहर बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शेष बची 40 सीटों के उम्मीदवारों की सूची
को अंतिम रूप दिया। चुनाव समिति की
बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
अमरिंदर सिंह और अन्य नेता शामिल हुए।
राज्यों के विधानसभा चुनाव पर राहुल का फोकस
जानकारी के मुताबिक, सोनिया से मुलाकात के बाद राहुल गांधी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में रणनीति को लेकर माथापच्ची करेंगे। पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेंगे। भाजपा छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू से उनकी मुलाकात पहले से ही तय है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश से आए कुछ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।
यूपी: सपा से करेंगे गठबंधन!
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope