• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदीजी राजा की तरह किसी की नहीं सुनते:राहुल

दादरी। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी आज यूपी के दादरी की अनाज मंडी पहुंचे। यहां पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर को गरीबों के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, अगर संसद में बोलने देंगे तो सबको समझा दूंगा की नोटबंदी का मकसद क्या था। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि पीएम घबरा रहे इसलिए संसद में जवाब नहीं दे पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि वैसै मोदी जी देशभर में भाषण दे रहे हैं। मोदी जी एक राजा की तरह किसी की नहीं सुनते ना जनता की, ना किसानों की, न मंत्रियों की और ना ही आरबीआई की, वे सिर्फ बोलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष चाहता है कि मोदी संसद में बोलें। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा,हम चाहते हैं कि वह लोकसभा में बोलें और साथ ही विपक्ष को भी बोलने की मंजूरी दें। अगर वह ऐसा करते हैं, तो सबकुछ साबित हो जाएगा।
राहुल ने यह भी कहा कि मोदी जी गरीबों का पैसा बैंकों में फंसा रहे हैं जिससे कि उद्योगपतियों के 8 लाख करोड रुपए माफ किए जा सकें। राहुल गांधी ने कहा कि एक भी कालेधन वाला व्यक्ति बैंक की लाइन में खडा नहीं दिखा, पीछे के दरवाजे से करोडों रुपये निकाले जा रहे हैं। राहुल ने नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, हालात में 50 दिनों में सुधार होने वाला नहीं है और देश इसकी चुभन वर्षो महसूस करेगा।
-> तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul gandhi says if allowed me to speak in parliament i will make people understand demonetisation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, rahul gandhi, allowed me to speak in parliament, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved