• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राहुल गांधी बोले, सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद UP में आई आंधी

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के नौचंदा मैदान में मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक जनसभा में मंच साझा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में जैसे ही सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ, प्रदेश में गठबंधन की आंधी आ गई। हवा तेजी से चलने लगी। इससे पता चलता है कि यूपी में गठबंधन की आंधी चल रही है।
कुछ समय पहले अखिलेश और मैंने यूपी में एक गठबंधन खड़ा किया। जैसे ही हमने हाथ मिलाया, एक सेकंड के बाद आंधी आ गई। यह आंधी पीएम मोदी को, भाजपा को, मायावती को हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मेरठ क्रान्तिकारियों का शहर है। अंग्रेजों को सबक सिखाया था। आपने कंपनी राज को हराया था। आज भी पीएम मोदी नए तरीके का कंपनी राज ला रहे हैं। यूपी के किसानों को पैसा नहीं मिला, कर्जा माफ़ नही किया, जो यहाँ बैट बनाते हैं उनके साथ न्याय नहीं हुआ।

[@ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi said: typhoon came after SP-Congress alliance in Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, typhoon in up, sp-congress alliance, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved