लखीमपुर। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की
जनता जानना चाहती है कि जो 15 लाख रूपया किसानों के खाते में पहुंचना
चाहिए था, वह कहां गया। काला धन कहा हैं।
लखीमपुर में रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल का जबर्दस्त स्वागत किया।
राहुल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री से जानना चाहती है कि जो पंद्रह
लाख रूपये किसानों के खातों में पहुंचना चाहिए था, वह कहां है। काला धन
कहां है।
राहुल का रोड-शो दोपहर 12 बजे एलआरपी गेस्ट हाउस से शुरू हुआ और शहर के
प्राचीन संकटा देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। राहुल का ओवरब्रिज से पहले
पंजाबी कॉलोनी गेट पर सिख सभा ने जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope