नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं और ऑनलाइन कैंपेनर्स को गाली-गलौच ना करने और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि जवानों की दलाली वाले राहुल गांधी के विवादास्पद बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। इसके बाद राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियों से जुडे अहम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ एक गुप्त बैठक की। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने कट्टर दक्षिणपंथी लोगों का उदहारण देते हुए कहा कि बाद में वे भी उदार हो जाते हैं और नरम तरीके से सोचने लगते हैं। इकोनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने आडवाणी जैसे कुछ सीनियर नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे नेता अपने राजनीतिक करियर के आखिरी पडाव में नरम पड गए तो। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमें दक्षिणपंथियों को कांग्रेसी के रूप में बदलने पर फोकस करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope