• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

रैडक्रास के माध्यम से युवाओं ने सामाजिक परिचर्चा का ज्ञान लिया

गुरूग्राम। यूथ रैडक्रास के दूसरे दिन युवाओं ने विभिन्न सामाजिक परिचर्चा का ज्ञान ग्रहण किया। देवाल्य इंस्टीट्यूट के महाप्रबन्धक शिव सिंघल ने कैरियर के बारे में विस्तार से चर्चा की और जीवन में शिक्षा के माध्यम से किस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है, के बारे में बताया। स्वास्थ विभाग से शिखा गर्ग ने भी एचआईवी एड्स के बारे में युवाओ को जागरूक करने के साथ-साथ रक्तदान के बारे में भी चर्चा की। फिल्म आर्टिस्ट एंव थियेटर कलाकार मोहन कान्त ने आधुनिक समय में फिल्म और टीवी पर अपने कैरियर को बनाने पर चर्चा की और कहा कि वर्तमान समय में टेलीविजन और फिल्मों की जरूरत है युवाओ में यदि आत्म विश्वास है तो वो सफलता हासिल कर सकते । जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप ने युवाओं को दुर्घटना से बचने के टिप्स दिए एंव प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हरियाणा राज्य शंाखा चण्डीगढ एंव जिला शाखा गुरूग्राम के संयुक्त तत्वाधान में रैडक्रॉस भवन में चलाए जा रहे पांच दिवसीय यूथ रैडक्रास कैम्प में कैम्प डायरेक्टर एंव रैडक्रास सचिव श्याम सुन्दर ने युवाओं को रैडक्रास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और मोबाईल मे माता-पिता का फोटो डालने के लिए अनुरोध किया। उन्होने कहा कि यदि हम ये चाहते है कि वृद्व आश्रम न हो हर घर आश्रम बन जाए इसके लिए हमें अपने माता-पिता के साथ रहना होगा और उन्हे भगवान का दर्जा देते हुए उनका फोटो मोबाईल पर अकिंत करना होगा।
रैडक्रॅास सचिव ने युवाओ को आह्वान किया कि वो नगर-निगम जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ अभियान एंव रैन बसेरा में रहने वाले लोगो को मदद पहुंचाने का काम करें जिससे कि उन्हें समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर सभी युवाओ ने कन्या भू्रण हत्या रोकने एंव बेटी बचाओ का भी संकल्प लिया। जिला उपायुक्त एंव रैडक्रास के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि पॉच दिवसीय यूथ रैडक्रॉस कैम्प में विभिन्न शिक्षण संस्थान के 50 से अधिक युवा भाग ले रहे है
जो विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी का गहराई से अध्ययन कर रहे है,उन्होंने बताया कि युवाओ को गणतन्त्र दिवस पर भी एक वालेन्टियर के रूप में सेवा देनी चाहिए जिससे कि गणतन्त्र दिवस पर आने वाले आमजन व स्वतन्त्रता सेनानी एंव शहीदो के परिवारों के सदस्यों की सेवा की जा सके। इस अवसर पर सभी युवाओं ने रैडक्रास के कार्यकलापों के साथ जुडऩे का संकल्प लिया।

[@ बेटी के जन्म पर किया कुंआ पूजन]

यह भी पढ़े

Web Title-Radkras had knowledge of youth through social interaction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: radkras had knowledge of youth through social interaction, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved