• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रबी फसलों पर पाले की मार, उत्पादन में होगा नुकसान

धौलपुर। जिले में मौसम के बदलते परिवेश ने रबी की फसल को खासा प्रभावित कर दिया है। आलू को झुलसा रोग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सरसों को फंगीसाइड सफ़ेद रोली और तना गलन ने जकड़ लिया है। इससे किसानों को आगे आने वाले समय में साफ़ तौर पर उत्पादन में गिरावट की आशंका दिखाई दे रही है। किसानों की मानें तो जिले में आलू और सरसों की खेती में खासा नुकसान हो रहा है। पिछले हफ्ते पड़े पाले ने रबी की दोनों फसलों को लगभग झकझोर दिया है। जैसे ही मौसम साफ़ हुआ वैसे ही पाले ने रबी की फसल को अपने आगोश में ले लिया। पिछले हफ्ते से पड़ रहे पाले ने काश्तकारों की दोनों फसलों को नुकसान पहुंचाया है। आलू पर पड़े पाले ने झुलसे का कहर बरपा दिया है। इससे आलू गुल्ला से सिमट कर निम्न आकर का रह गया है। आलू की बनावट में चेचक जैसे धब्बे लग रहे हैं। जिससे किसानों को अनुपात के मुताबिक़ भाव नही मिल रहे हैं। आलू के उत्पादन में किसानों को पिछली वर्ष की अपेक्षा 25 से 30 फीसदी तक गिरावट की आशंका दिखाई दे रही है। सरसों को भी पाले ने खासा प्रभावित किया है। किसानों की मानें तो सरसों के पौधे के निचली सतह से पत्ते समय से पहले ही पील पड़ कर झड़ रहे हंै। सरसों की फली में हालांकि दाना पड़ चुका है लेकिन, तना गलन, सफेद रोली और फंगीसाइड जैसे रोगों से पैदावार में कमी आएगी। दो दिन निकली तेज धूप से रबी की दोनों फसलों को राहत मिली है लेकिन, जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। किसानों ने बताया कि फसल की बुवाई से पूर्व नोटबंदी ने कमर तोड़ दी। किसान बैंकों के सामने महीनों लाइन में लगे रहे लेकिन, पैसे नसीब नहीं हुए। इससे खेती को संवारने के लिए खाद, बीज, यूरिया समय रहते नसीब नहीं हुआ। जिससे किसान बुवाई करने में पिछड़ गया। अब पाला और तुषार की दोहरी मार ने काश्तकारों की कमर तोड़ दी है। उधर, कृषि विभाग के मुताबिक़ मौसम के उलटफेर की वजह से आलू को झुलसा रोग का लग गया है। सरसों को फंगीसाइड, चेंपा, तना गलन व सफ़ेद रोली जैसे रोगों ने जकडऩा शुरू कर दिया है। इससे फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

यह भी पढ़े

Web Title-Rabi crops hit by frost, will be in production losses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rabi crops, hit, frost, production, losses dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved