रोहतक। हरियाणा पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रोहतक में यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में रोहतक जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब डेढ़ लाख बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर कराई जाएगी। हरियाणा पुलिस की ओर से हर साल यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाती है। इस साल भी प्रतियोगिता का प्रथम चरण मंगलवार को कराया गया। रोहतक के सभी गवर्नमेंट व प्राइवेट स्कूलों में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई। बच्चों को स्कूल में ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस प्रतियोगिता के जरिए स्कूली बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा की गई। रोहतक के एसपी राकेश आर्य ने प्रतियोगिता के दौरान कई स्कूलों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
अमेरिका को शून्य टैरिफ व्यापार समझौते की पेशकश कर रहा भारत : डोनाल्ड ट्रंप
भारत से उलझकर क्या मिला? बलूचिस्तान टू चटगांव एक बार फिर खंडित होने की कगार पर पाकिस्तान और बांग्लादेश
पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की 'नकल', सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
Daily Horoscope