• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नर्सिंग स्टूडेंट्स ने लगाया कॉलेज पर ताला

उदयपुर। रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कॉलेज पर बुधवार को नर्सिंग छात्रों ने ताला जड़ दिया। उनका आक्रोश था कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार की जा रही गुहार को बुधवार को उदयपुर आए चिकित्सा मंत्री ने सुनने तक की जहमत नहीं उठाई। छात्र-छात्राओं की मांग है कि नर्सिंग छात्रों के लिए हॉस्टल और मैस की व्यवस्था हो। टीएसपी एरिया होने के कारण यहां छात्र-छात्राओं को इन सुविधाओं की दरकार है। यहां धौलपुर तक से छात्र आकर पढ़ रहे हैं। उन्होंने दलील दी कि जिस तरह राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अंतर्गत चल रहे नर्सिंग कॉलेजों के लिए भी हॉस्टल और मैस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ऐसे ही जनजाति बहुल उदयपुर संभाग में भी यह सुविधा उपलब्ध हो।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Put the lock on college by nursing students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lock, college, nursing, students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved