बठिंडा। संत फतेह सिंह के 105वें जन्म दिवस पर गांव बदियाला में आयोजित समारोह में लोकनिर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि संत फतेह सिंह ने पंजाबी सूबे की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। पंजाब के निर्माण में उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संत जी का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान है। शिक्षा संस्थानों में उनके सहयोग के कारण आज हजारों युवक उच्च स्तरीय शिक्षा पा रहे हैं। सेखों ने कहाकि कठिन समय में भी संत जी ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के शासन में राज्य में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। मौड़ मंडी विधानसभा क्षेत्र में गत पांच वर्षों में विकास पर 450 करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के हितों की अपेक्षा की है। समारोह में राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, कृषि मंत्री तोता सिंह, विधायक बीबी जगीर कौर , विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर अनेक अकाली नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहाकि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के समय जो विकास कार्य हुये हैं उतने पहले कभी नहीं हुये। उन्होंने कहाकि श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिये विशेष मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध करवाई जायेगी।
यह भी पढ़े :टाटा ग्रुप को ताज,शेयर मार्केट से बुरी खबरें
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope