• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब से नशा मिटेगा तो हिमाचल की सीमाएं भी होंगी सुरक्षित : वीरभद्र

Punjab, Himachal thresholds will perish drug safety: Virbhadra - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में नशों के कारोबार को समाप्त कर विकास मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक रहा है और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पुनः सत्ता में लाकर पंजाब को देश का फिर से सबसे विकसित राज्य बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री आज पंजाब के आनन्दपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राणा केपी सिंह के पक्ष में भरतगढ और धैहणी मिस्सेवाल में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा आज पंजाब की पहचान नशे की गिरफ्त में फसें एक ऐसे राज्य की बन चुकी है जहां चहुं ओर नशे के कारण विकास अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब से नशा मिटेगा तो इससे हिमाचल की सीमाएं भी सुरक्षित होंगी। पंजाब के युवा को यदि आज शिखर पर पहुंचना है तो पंजाब से नशे के सौदागरों को दूर करना होगा। भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल पर हमला बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि बीसीसीआई के मामले में जिस तरह से सर्वोच्च न्यायालय ने बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखाया है उससे यह साबित हो गया है कि बीसीसीआई में सब कुछ ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंजाब को उसके मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। पूरे विश्व में पंजाबी अपना परचम लहरा रहे हैं किन्तु भाजपा अकालियों की गलत नीतियों के कारण देश में पंजाब की साख गिर गई है। आज हालत यह है कि पंजाब सरकार ने सरकारी संपत्तियों को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही पंजाब को उसकी खोई पहचान दिलाएगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के हाथ मजबूत कर भारी मतों से कांग्रेसी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरदार अमरिन्दर सिंह को कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि अमरिन्दर सिंह के मुख्यमंत्री बनते ही पंजाब को नया सवेरा देखने को मिलेगा। उन्होंने भरतगढ और धैहणी मिस्सेवाल में लोगों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी राणा केपी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं और पंजाब की खुशहाली और तरक्की पर मोहर लगाएं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क तथा उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दून के विधायक चौधरी राम कुमार, हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव लखविन्दर सिंह राणा, हिमाचल के सोलन जिले के कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस के नेता सुरेन्द्र सेठी, संजय भण्डारी, आनन्दपुर साहिब से राणा केपी सिंह सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab, Himachal thresholds will perish drug safety: Virbhadra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thresholds, perish, drug, safety, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved