चंड़ीगढ़। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बावजूद पाकिस्तान के साथ सटे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के किसानों को धान की फसल की कटाई करने की इजाजत दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस बारे में बात की है ताकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को किसानों को फसल कटाई की इजाजत देने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जा सकें। राज्य में धान की फसल कटने के लिए लगभग तैयार है और अगले 10 दिनों के भीतर कटाई की जानी जरूरी है।
भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार किए गए सर्जिकल स्टाइक के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका के चलते गुरुवार को पंजाब के सीमावर्ती जिलों के करीब 1,000 गांवों के 4,00,000 से भी अधिक लोगों को गांव खाली करने को कहा गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को उनके अहंकार के लिए फटकार लगाई, कहा देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले ही जिम्मेदार
कांग्रेस के शासन काल में रथयात्रा में दंगे का रहता था डर, अब बुरा करने की किसी में ताकत नहीं : अमित शाह
ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ, पहले ही ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता: उद्धव ठाकरे
Daily Horoscope