कानपुर। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी (सपा) को जड़ से उखाड़ फेंकने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि 2017 में सपा की साइकिल को पंचर नहीं खण्ड-खण्ड करके सैफई भेजने का काम करना है।
मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने आगामी फरवरी में विधानसभा चुनाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर प्रदेश के नौजावनों और जनता को धोखा देना का आरोप लगाया। मार्य ने कहा कि सपा सरकार ने जो भ्रष्टाचार और बेईमानी की है, उसे इस धोखेबाजी की सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी विकास के लिए एक बार फिर जनता को 2014 का इतिहास दोहराना होगा। इससे प्रधानमंत्री को राज्यसभा में जो रोकने का काम हो रहा है, वह भी रूकेगा और भाजपा को वहां भी पूर्ण बहुमत मिल जायेगा।
इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि ढाई सालों में मोदी सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि कानपुर सबसे अधिक 10 हजार करोड़ का राजस्व देने के बाद भी उपेक्षित है, मोदी सरकार इस पर ध्यान दे रही है। इससे यह शहर 20 हजार करोड़ का राजस्व भी दे सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले चीन के प्रधानमंत्री ने अपने देश को दुनिया की फैक्ट्री और भारत को मुनीम बताया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे भारत दुनिया की फैक्ट्री और सारा हिसाब-किताब रखने वाला देश बनेगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक और नोटबन्दी के फैसले को लेकर भी प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की।[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope