नोएडा।
जैसे-जैसे यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्यशियों की घोषणा कर रही
है वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल लम्बे समय
से प्रार्टी के लिए काम कर रहे लोगों को दरकिनार करते हुए भाजपा द्वारा दूसरे दलों
से आये लोगों को टिकट दिए जाने के चलते कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। नोएडा
में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। जहां दादरी से विधायक रह चुके
और टिकट के प्रबल दावेदार नबाब सिंह नागर का टिकट काट कर ऐसे प्रत्याशी को दे दिया
गया जो पहले कांग्रेस और बसपा में थे।
जिसको लेकर नाराज समर्थकों ने दिल्ली- नोएडा
को जोड़ने वाले डीएनडी टॉल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने
जिले के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा का पुतला फूंका। कार्यकताओं ने
सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर ही दूसरी पार्टी से आये
लोगों को टिकट दिया जा रहा है।
दरअसल दादरी से पूर्व में विधायक रहे और टिकट के
लिए प्रमुख उम्मीदवार नबाब सिंह नागर का इस बार टिकट काट कर दूसरी पार्टी से भाजपा
में आये तेजपाल नागर को दे दिया। वहीं जेवर में भी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा
में आये धीरेन्द्र सिंह को टिकट दे दिया गया है जिसके चलते नबाब सिंह नागर के
समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं।
केजरीवाल ने आवास नवीनीकरण विवाद पर पीएम मोदी से पूछा, अगर जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या आप इस्तीफा देंगे?
वसुंधरा समर्थकों की होने लगी घर वापसी, देवीसिंह भाटी समेत कई लोग हुए भाजपा में शामिल, कैलाश मेघवाल पर संशय बरकरार
सीएम ममता के साथ स्पेन यात्रा पर गए सौरभ गांगुली बोले : आजाद आदमी हूं, कहीं भी जा सकता हूं
Daily Horoscope