जयपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को अलग-अलग आदेश जारी कर 106 आरएएस अफसरों को
पदोन्नति दी है। कार्मिक विभाग ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। 40
आरएएस को सीनियर से सलेक्शन स्केल में, 38 आरएएस को सलेक्शन से सुपरटाइम और
28 आरएएस को सुपरटाइम से हायर सुपरटाइम स्केल में पदोन्नति दी गई है। 16
आरएएस अफसरों की पदोन्नति एसीआर पूरी नहीं होने के कारण रोक दी गई है।
वहीं जांच लंबित होने के कारण 4 आरएएस की पदोन्नति की सिफारिश सीलबंद
लिफाफे में रखी गई है। गौरतलब है कि 6 जून को आरएएस की पदोन्नति के लिए
डीपीसी की बैठक हुई थी, जिसमें पदोन्नति पर फैसला होने के बाद बुधवार को
आदेश जारी किए गए हैं।
सुपरटाइम से हायर सुपरटाइम स्केल में पदोन्नति...
कुंजबिहारी पंड्या, महेंद्र सोनी, अश्विनी कुमार शर्मा, वीपी सिंह प्रथम,
शैली किशनानी, अबरार अहमद, किशोर कुमार शर्मा, हषवर्धन भटनागर, मोहम्मद
फुरकान खान, मोहनलाल नेहरा, सुषमा अरोडा, चेतनराम देवडा, महावीर सिंह, रेणु
जयपाल, चिरंजीलाल दायमा, उजवल राठौड, उमरदीन खान, रश्मि गुप्ता, वंदना
सिंघवी, असलम मेहर, चित्रा गुप्ता, भगवती जेठवानी, अंतर सिहं नेहरा,
हरिसिंह राठौड, अराधना सक्सैना, ब्रिजेंद्र सिहं परमार, घनेंद्र भान
चतुर्वेदी, करण सिंह प्रथम।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope