जालोर। जिला कलेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। एक शिक्षक ही है, जो राष्ट्र के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ी को तैयार करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को किताबी शिक्षा के अलावा संस्कारवान शिक्षा पर भी ध्यान दें।
जिला कलेक्टर गुप्ता ने ये विचार शुक्रवार को सायला पंचायत समिति के सभागार में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान में बढ़ती मोबाइल संस्कृति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए एक शिक्षक को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope