भिवानी। पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गी चौ सुरेंद्र सिंह को उनकी 70वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में याद किया गया। भिवानी में सुरेंद्र सिंह की पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने अपने पिता को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश में हर सरकार किसानों के नाम पर आती है, लेकिन किसान आज भी दुखी व परेशान है। क्योंकि किसानों को आज तक पूरा न्याय नहीं मिल पाया है। साथ ही उन्होने कहा कि आज के ज्यादातर नेताओं में बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह की तरह देशभक्ति की भावना नहीं जिसके चलते आज देश में भ्रष्टाचार व जातिवाद बढ रहा है। बता दें कि सुरेंद्र सिंह का जन्म भिवानी जिला के गोलागढ गांव में चौधरी बंसीलाल के घर में 15 नवंबर 1946 को हुआ था। सुरेंद्र सिंह बंसीलाल को छोटे बेटे थे, जिन्हे प्यार से उपनाम के तौर पर टाली के नाम से पुकारा जाता था।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope