• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने दी खास खबर डाॅट काॅम को शुभकामनाएं

Prof. governor. Kaptan Singh Solanki said special news greeted khaskhabar.com - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने न्यूज पोर्टल खास खबर डाॅट काॅम में हरियाणा का वेब पेज जोड़े जाने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मीडिया का समाज के प्रति दायित्व जनता को सही जानकारी देकर राष्ट्र के निर्माण व उत्थान में भरपूर योगदान देना है। समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं को मिटाने में भी मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। न्यूज पोर्टल खास खबर डाॅट काॅम के हरियाणा खंड के शुरू होने से हरियाणा में प्रगति और नवोन्मेषी विचारों के आदान प्रदान का नया अध्याय जुड़ गया है। अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हरियाणा की गिनती आज देश के विकसित राज्यों में होती है साथ ही इस प्रदेश की प्रगति की आज देश-विदेश में चर्चा है। आधी सदी की इस विकास यात्रा में इस कृषि प्रधान राज्य ने अपने संसाधनों के बलबूते जो उन्नति की है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भौतिक विकास के दौर में गीता की इस पावन भूमि ने अपनी महान सांस्कृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखा है। मुझे विश्वास है कि न्यूज पोर्टल खास खबर डाॅट काॅम हरियाणा की इस प्रगति को अपने पाठकों तक पहुंचाते हुए आगे के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। मैं न्यूज पोर्टल खास खबर डाॅट काॅम में हरियाणा खंड के शुरू करने के लिए इस पोर्टल से जुड़े सब प्रबंधकों, पत्रकारों और इसके पाठकों को बधाई देता हूं।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े

Web Title-Prof. governor. Kaptan Singh Solanki said special news greeted khaskhabar.com
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, haryana news, haryana hindi news, haryana governor prof-- kaptan singh solanki, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved