नई दिल्ली/ लखनऊ| कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है। [@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका पूरे राज्य में प्रचार करें।
उन्होंने बताया,अगर वह अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार का फैसला करेंगी, तो हम आपको सूचित करेंगे।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।
आईएएनएस
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope