नई दिल्ली। कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देने की अपील करने के साथ मतगणना केंद्रों पर डटे रहने का आह्वान किया। आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की केंद्र में वापस सरकार बनने के संकेत दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अफवाहों और एक्जिट पोल पर ध्यान नहीं दें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।
अपने ऑडियो संदेश में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग अफवाहों और एक्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने बने रहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope