नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो हो गया, लेकिन अब भी कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। उसी पेंच को सुलझाने के लिए प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को संदेश भेज अपना वादा निभाने का आग्रह किया है। प्रियंका ने संदेश में कहा है कि अमेठी और रायबरेली की विधानसभा सीटें कांग्रेस को देकर वह अपना वादा निभाएं।
गठबंधन धर्म निभाने की गुजारिश
प्रियंका ने अखिलेश यादव को भेजे संदेश में लिखा है, ‘आपके लिए हमने इटावा, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ की सीटें छोड़ दीं, जो कि आपका गढ़ था, तो फिर आप भी एमेठी-रायबरेली की सभी 10 सीटें हमें देने का अपना किया वादा निभाइये। उम्मीद है, आप निभाएंगे, उम्मीद है कि आप वायदे से मुकरेंगे नहीं।’ सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी के कांग्रेस नेताओं को आज फिर संदेश दिया है कि पार्टी सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, आप लोग पूरी तैयारी रखें। इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी। प्रियंका के एक फोन कॉल के बाद ही गठबंधन पर अखिलेश ने सहमति दी थी।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि अमेठी और रायबरेली की कई विधानसभा
सीटों पर सपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रखी है। यहां अमेठी
विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा पेंच हैं, क्योंकि मुलायम सिंह के करीबी गायत्री
प्रजापति यहीं मैदान में हैं, जिनको लेकर यादव पिता-पुत्र में पहले ही
काफी विवाद हो चुका है। अमेठी से मौजूदा सपा विधायक गायत्री प्रजापति भी
चुनाव लडऩा चाहते हैं, जबकि कांग्रेस अमिता सिंह को मैदान में उतारना चाहती
है।
कांग्रेस खेमे में बेचैनी
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope