• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्व की बात: आठवीं अनुसूची में शामिल होगी राजस्थानी

Privilege: Rajasthani language to be included in the eighth schedule - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थानियों के लिए यह गर्व करने का क्षण है कि हमारी भाषा अब संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो रही है। भाजपा सांसद व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि बहुत जल्द राजस्थानी भाषा (मारवाड़ी) संवैधानिक भाषा होगी। भोजपुरी को संवैधानिक भाषा बनाने का फैसला हो गया है। इसी के साथ ही भोटी (भूटान में बोली जाने वाली भाषा) को भी आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने इन तीनों भाषाओं को संवैधानिक दर्जा देने का फैसला कर लिया है। अब लोकसभा सत्र खत्म होने वाला है, इसलिए अगले सत्र में सरकार लोगों को यह तोहफा दे देगी। तिवारी ने कहा कि वैसे तो सरकार 38 भाषाएं आठवीं अनुसूची में आना चाहती हैं लेकिन, प्रधानमंत्री को बताया गया कि तीन भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें देश के बाहर मान्यता मिली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भूटान यात्रा पर गए थे तो वहां उन्हें बताया गया कि भोटी भाषा आपके देश में भी बोली जाती है। इस पर उन्होंने और जानकारी चाही। इसके बाद देखा गया कि राजस्थानी, भोजपुरी और भोटी देश के बाहर भी बोली जाती हैं। भोजपुरी सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिदाद और फिजी की मान्यता प्राप्त भाषा है, जबकि राजस्थानी भाषा को नेपाल में मान्यता मिली हुई है।

खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-Privilege: Rajasthani language to be included in the eighth schedule
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: privilege, rajasthani language, rajasthan, jaipur, jaipur news, news of jaipur, included, eighth schedule, constitution, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved