• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पृथ्वी-2का सफल परीक्षण,मार350 किमी

Prithvi-II test-fired successfuly from odisha - India News in Hindi

बालासोर। ओडिशा में सोमवार को भारती में निर्मित मिसाइल पृथ्वी II का सफल प्रक्षेपण ओडिशा में बालासोर जिले के चांदीपुर द्वीप से किया। इस मिसाल को करीब तेरह साल पहले साल 2003 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। जानकारी की मानें तो इस मिसाइल को सुबह 9.35 बजे आईटीआर यानी एकीकृत परीक्षण रेंज के प्रक्षेपण परिसर 3 से मोबाइल लांचर के जरिए प्रक्षेपित किया गया।

यह मिसाल 500 से 1000 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है और सतह से सतह पर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। बताया जाता है कि यह मिसाल दो लिक्विड प्रपल्शन इंजन से चलती है।

ये हैं खास बातें पृथ्वी की-
- यह भारत की पहली देश में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है।
- यह बैलिस्टिक मिसाइल सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है।
- इसे लिक्विड और सॉलिड दोनों तरह की ईंधन से ऑपरेट किया जा सकता है।
- यह मिसाइल परंपरागत और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है।
- 8.56 मीटर लंबी,1.1 मीटर चौड़ी और 4,600 किलोग्राम वजन वाली यह मिसाइल 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।


नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-Prithvi-II test-fired successfuly from odisha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prithvi-ii, test, fired, successfuly, from, odisha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved