पलवल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बढ़ रही स्वास्थ्य चिंताओं को लेकर कहा कि ये चिंतनीय है। विशेषकर बच्चों को तत्काली चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं की जरूरत है। जिसे अधिक से अधिक विस्तार करने की जरूरत है। वे रविवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पलवल में श्री सत्य साईं की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सत्य सांई हैल्थ एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से स्थापित श्री सत्य सांई संजीवनी इन्टरनेशनल सेन्टर फॉर चाईल्ड हार्ट केयर एण्ड रिसर्च परिसर में श्री सत्य सांई बाबा की प्रतिमा का अनावरण किया और अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड को शुरू कर दिया। श्री सत्य सांई लोक सेवा संस्थानों के वरिष्ठ परामर्श दाता इन्दुलाल शाह ने श्री सत्य सांई बाबा की मूर्ति का धार्मिक परंपराओं अनुसार अनावरण किया। मूर्ति अनावरण समारोह में मुख्य अनुयायी मधुसुदन नायडू भी मौजूद थे। श्री सत्य सांई लोक सेवा संस्थानों के परामर्शदाता बी.एन. नरसिम्हा मूर्थी व स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी मूर्ति अनावरण समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व पलवल के उपमण्डल अधिकारी (ना) एस.के. चहल भी मौजूद थे।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope