वियनतियाने (लाओस)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन तथा 11वें
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बुधवार को लाओस की
राजधानी वियनतियाने पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप
ने ट्वीट किया, ‘‘दो दिवसीय कूटनीतिक वार्ता के लिए मोदी लाओस पहुंच चुके
हैं।’’ मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बुधवार दोपहर
द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है।
भारत-दक्षिण पूर्वी एशियाई
राष्ट्र संघ (आसियान) के शिखर सम्मेलन में 10 दक्षिण-पूर्वी एशियाई
राष्ट्रों- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रुनेई, कंबोडिया,
लाओस, म्यांमार, वियतनाम तथा थाईलैंड के नेता गुरुवार को हिस्सा लेंगे।
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope