• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति मुखर्जी ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन

काठमांडू। नेपाल यात्रा पर गए भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरूवार को पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) के मुताबिक, राष्ट्रपति मुखर्जी ने एक लाख बत्तियां जलाईं और पंचामृत छिडका। परंपरा के अनुसार 108 हिंदू लडकों ने मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण करके और पारंपरिक नेपाली और नेव़ाडी संगीत वाद्य यंत्र थाइम और पंचई बजाकर मुखर्जी का स्वागत किया। मुखर्जी बुधवार को काठमांडू पहुंचे थे। पिछले 18 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नेपाल यात्रा है। काठमांडू यूनिवर्सिटी मुखर्जी को डी-लिट् की उपाधि प्रदान करेगी। वह ऎसी मानद उपाधि ग्रहण करने वाले तीसरे व्यक्ति होंगे। उनसे पहले कर्ण सिंह (भारत) और सत्य मोहन जोशी को यह उपाधि दी जा चुकी है। समारोह के बाद राजधानी में काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी द्वारा मुखर्जी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-president pranab mukherjee worships in pashupatinath temple in nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, pranab, mukherjee, pashupatinath temple, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved