शिमला।
यहां न्यू शिमला में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति नितिन चौहान (37) ने पिस्टल से अपनी
कनपटी पर गोली दाकर आत्महत्या कर ली। नितिन फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा का
मौसेरा भाई और हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजट का भांजा था। पुलिस ने नितिन के
ससुराल पक्ष पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस
ने मृतक के पास से 2 सुसाइड नोट भी बरामद किए हैं। एक सुसाईड नोट युवक के घर
से मिला, जबकि दूसरा उस कार से बरामद हुआ है, जिसमें बैठकर उसने आत्महत्या की। सुसाईड नोट में मृतक ने ससुराल वालों पर
प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। उसने सुसाईड नोट में लिखा है कि ससुराल वाले उसे तंग कर रहे हैं और उस पर झूठे
मुकदमें दायर किए जा रहे हैं। इसीलिए वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाईड नोट
को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस
को इस मामले में कार के अंदर सीट से चली हुई बुलट व पिस्टल भी बरामद हो गई है। पिस्टल
कंट्री मेड यानि मेड इन इंडिया बताई जा रही
है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसका लाइसेंस किसके नाम है। नितिन
कोटखाई (क्यारी) के शिलाट गांव का रहने वाला था और न्यू शिमला में स्थित सेक्टर 2
लेन 4 में अपने निजी मकान मे परिजनों के साथ रहता था।
शिमला
पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल
कर रही है। सुसाईड नोट में युवक ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर तंग करने का आरोप
लगाया है।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope