नई दिल्ली। कश्मीर में उडी स्थित सैन्य इकाई पर हमले की साजिश सीमा पार
पाकिस्तान में रची गई थी। भारत ने पाकिस्तान को इसका सबूत दे दिया है।
विदेश
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि विदेश सचिव ने मंगलवार को
पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को इस सिलसिले में तलब किया था।
विकास स्वरूप ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को घुसपैठ कराने
में मदद करने वाले दो लोगों को स्थानीय गांव वालों ने पकडा और अब वे हिरासत
में हैं। यह जानकारी भी पाकिस्तानी उच्चायुक्त को विदेश सचिव ने दी है।
आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ करने में मदद करने वाले यासीन
खुर्शीद और फैजल हुसैन अवान दोनों ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के
मुजफ्फराबाद शहर के रहने वाले हैं। यासीन की उम्र 19 साल है और फैजल 20 साल
का है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope