चंडीगढ। हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान दिल्ली से सटे मुरथल में गैंगरेप की कथित घटनाओं की जांच कर रही पुलिस टीम ने एक महिला की शिकायत दर्ज की है।
जांच के लिए गठित समिति की डीआईजी राजश्री सिंह ने पत्रकारों को बताया है कि एक पीडित महिला ने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही है।
डीआईजी के मुताबिक महिला के सामने आने के बाद महिला की शिकायत की वीडियोग्राफी हुई और मामला दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है। जिन लोगों के खिलाफ महिला ने नामजद केस दर्ज कराया है, उनमें महिला का रिश्तेदार भी शामिल है।
डीआईजी राजश्री सिंह के मुताबिक,पीडित महिला ने ये भी कहा कि वह उन लोगों को पहचानती है जिन्होंने ऎसा किया है।
हालांकि डीआईजी ने ये भी कहा कि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि ये मुरथल के कथित मामलों से जुडा है जिनकी मीडिया में चर्चा हो रही है या फिर कुछ और है क्योंकि महिला के अनुसार रेप करने वालों में उसका देवर भी है।
पीडित महिला ने पुलिस को बताया है कि वो 22-23 फरवरी की रात को बस से जा रही थी और जब बस खराब हो गई तो वो और लोगों के साथ एक वैन में सवार हो गई जब ये घटना हुई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope