• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पॉवरकॉम दिलाएगा शहर के लोगों को लो वोल्टेज से छुटकारा

Povrcom will give people of the city to get rid of low voltage - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर। पॉवरकॉम ने नवांशहर के लोगों को बिजली के छोटे खम्बे से राहत दिलाने के लिए कम ऊंचाई वाली तारों को ऊंचा करने व लंबे समय से शहर के लोगों को लो वोल्टेज से छुटकारा दिलाने के लिए इस प्रोजेक्ट को पिछले साल से शुरु किया है। इसके तहत शहर में कई नए खंभे भी लगाए जा चुके हैं लेकिन उन पर तार डालना अभी भी बाकी है। इसी काम को लेकर शहर में पुराने बिजली के पोल के स्थान पर नए पोल लगाने का भी काम शुरु करवाया गया। जिससे पुरानी तारों के स्थान पर नई व ऊंची तारों से लोगों को राहत मिल सके। इससे पहले कम ऊंचाई पर लगी तारों से आए दिन हादसे होने का अंदेशा बना रहता है जिसका अब पुख्ता हल करवाया जा रहा है। इस लिए हर एरिया में हर रोज बिजली के कट लगाए जा रहे जिससेशहर वासियो को परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है। शरीम इलेक्ट्रिक लिमिटेड कंपनी महाराष्ट्र द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन इस काम के लिए पंजाब पॉवरकाम द्वारा सारा प्लॉन तैयार किया गया है। वही दूसरी और नवांशहर के राहों रोड स्थित बाबा दीप सिंह की गली नंबर दो के लोगों का कहना है कि पावरकॉम के कर्मचारियों द्वारा गली में नए बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। लेकिन उन पोल को लोगों को घरों के गेट के आगे व सीवरेज व वाटर सप्लाई की परवाह किए बिना लगाया जा रहा है। मोहल्ले के कुलवरण सिंह , सरबजीत कौर, जसकीरत सिंह , बलबीर सिंह आदि लोगों का कहना है कि गली में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर पहले बिजली के पोल लगाने के लिए जगह खोदी गई। लेकिन जिन जगह पर पोल लगाने थे उन के द्वारा सिफारिश के जरिए वहां से पोल हटवा कर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किए जा रहे हैं। नए स्थानों पर लोगों के घरों में जाने वाली वाटर सप्लाई व सीवरेज की सप्लाई को नुकसान पहुंच रहा है। कई घर ऐसे हैं जहां पर लोग विदेश में हैं लेकिन उनका घरों को भी जाने वाली पानी व सीवरेज की सप्लाई को प्रभावित किया जा रहा है।
इस संबंध में जब एसडीओ निरंजन सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या के हल के लिए तो तार व पोल बदले जा रहे हैं जिस से गर्मियों में किसी को परेशानी पेश न आए। यदि फिर भी दिकक्त पेश आ रही है तो मैं खुद मौके की जांच कर विभाग हल निकालेगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ एक ऐसा गांव जो खुद के दम पर बना रोल मॉडल]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Povrcom will give people of the city to get rid of low voltage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: povrcom will give people of the city to get rid of low voltage, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news, shaheed bhagat singh nagar news in hindi, real time shaheed bhagat singh nagar city news, real time news, shaheed bhagat singh nagar news khas khabar, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved