• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों की भर्ती 8 से

Posts 8 to 50 special police officer - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस महा-निदेशक पंचकुला के आदेशानुसार जिला कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों की भर्ती प्रक्रिया 8 नवम्बर को सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक के साथ-साथ अब हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिला कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। इसके लिए जिले में 50 पद भूतपूर्व सैनिकों व हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही के जरिये भर्ती किए जाएंगे। इन पदों के आवेदन के लिए निर्धारित उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 14000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सम्बन्धित के बैंक खाते में सीधी जमा करवा दी जाएगी। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा लेकिन गृह स्थल के आस-पास नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए योग्य प्राथी 8 नवम्बर को सुबह 8 बजे अपने शैक्षणिक और डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र लेकर पुलिस लाईन में पहुंचना सुनिश्चित करेेंगे। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों का कैप्सूल कोर्स भी करवाया जाएगा। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Posts 8 to 50 special police officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: posts 8 to 50 special police officer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved