नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने देशभर के 255 राजनीतिक दलों को डीलिस्ट
(अपंजीकृत) कर दिया है। इनमें से 27 कांग्रेस के नाम से फर्जी पार्टियां
हैं। जैसे ऑल इंडिया गरीब कांग्रेस, ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस, सबका दल
भारतीय समाजवादी कांग्रेस, महाराष्ट्र राजीव कांग्रेस, राष्ट्रीय समाजवादी
कांग्रेस। ये पार्टियां दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों
में रजिस्टर्ड थीं। पार्टियों के नाम के अलावा उनके ऑफिस के पते भी बड़े
हैरान कर देने वाले हैं। [@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]
गृहमंत्री के पते पर ‘ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव जनता दल’
एक
अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार ‘ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव जनता दल’
नाम की पार्टी का पता 17, अकबर रोड, नई दिल्ली, 110001 दर्ज है, जो फिलहाल
राजनाथ सिंह का सरकारी आवास है। वहीं ‘पवित्र हिंदुस्तान काजगाम’ नाम की एक
पार्टी का पता 11, हरीश चंद्र माथुर लेन, नई दिल्ली, 110001 पर रजिस्टर
है, लेकिन वह जम्मू कश्मीर की सीआईडी का ऑफिस है। गुडग़ांव के पते से
रजिस्टर्ड ऐसे ही एक राजनीतिक दल ‘राष्ट्रीय मातृभूमि पार्टी‘ के
कर्ताधर्ता तीन मंजिला बंगले में रहने वाले एक होम्योपैथी डॉक्टर हैं। उनका
दावा है कि फंड की कमी की वजह से उन्होंने पांच-छह साल पहले ही इस पार्टी
का कामकाज समेट लिया है। चुनाव आयोग ने जो पहली लिस्ट जारी की थी उसमें
सबसे ज्यादा पार्टी दिल्ली (52) की थीं जिन्हें बाहर किया गया। उसके बाद
उत्तरप्रदेश (41) दूसरे नंबर पर था। वहीं तीसरे पर था तमिलनाडु (39) और
चौथे पर महाराष्ट्र (24)।
कांग्रेस के नाम वाली पार्टियां
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक: पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध, एक गिरफ्तार
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope