• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उमा भारती को महाकाल पर जल चढाने से रोका गया, धरने पर बैठीं

उज्जैन। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को प्रशासन ने गर्भगृह में जल चढाने से रोक दिया। वह नाराज होकर नंदी हॉल के बाहर धरने पर बैठ गईं। बता दें,शुक्रवार को महाकाल मंदिर में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे जिन्हें नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन को कडी मशक्कत करनी पड रही थी। केंद्रीय मंत्री के अचानक पहुंचने से भीड और बढ जाने की आशंका जताते हुए उमा को गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उमा भारती शुक्रवार को महाकाल के दरबार में पहुंचीं, और गर्भगृह में जाकर शिवलिंग पर जल चढाने की इच्छा जताई, लेकिन वहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें ऎसा करने से रोक दिया। इस पर वह भडक उठीं और नंदी हॉल के बाहर धरने पर बैठ गईं। वह लगभग एक घंटा धरने पर बैठी रहीं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-police stops uma bharti from entering in sanctum sanctoram of mahakal temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahashivratri, uma bharti, sanctum sanctoram, mahakal temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ujjain news, ujjain news in hindi, real time ujjain city news, real time news, ujjain news khas khabar, ujjain news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved