नोएडा।ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने सिक्किम प्रांत से अगवा कर के नोएडा लायी गयी दो किशोरियों को आज बरामद किया है। इन्हें अगवा करने वाले एक दंपत्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया है कि दोनों किशोरियों को ये बेंचने के लिए नोएडा ले आये थे।
सीओ प्रथम अरुण कुमार ने बताया कि सिक्किम के पूर्वी जिला क्षेत्र के रोगपुर थाना क्षेत्र से 13 व 14 साल की दो किशोरियों को अगवा कर लिया गया था। इस मामले में पूर्वी जिला में मुकदमा भी दर्ज था। सिक्किम पुलिस ने इस मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस मद्दत से मामले की जांच शुरू की। सीओ ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आज थाना सूरजपुर पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद किया है । अगवा करने वाले साबिर और उसकी पत्नी नगमा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की सूचना सिक्किम पुलिस दे दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope