शाहजहांपुर। जिला जज के आवास संतरी की डियूटी पर तैनात एक सिपाही ने खुद को रायफल से गोली मार ली। सिपाही के गोली लगने से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। आनन-फानन में घायल सिपाही को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद निवासी ओमप्रकाश पुलिस महकमे में आरक्षी पद पर तैनात है। आजकल ओमप्रकश की डियूटी जिला जज के आवास पर संतरी के लिए लगी हुई है। शिनवार सुबह ओमप्रकाश अपने डियूटी करने जिला जज के आवास पर पहुंचा था। इस आवास के बाहर बने चेक पोस्ट में उसने डियूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने के नीचे लगी। गोली की आवास सुनकर अन्य सुरक्षा गार्ड भी आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी सदर बाजार पुलिस को दी। इस घटना से पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अवनिश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा पहुँच गए। एसडीएम ने घायल सीपाही के बयान दर्ज किये। सिपाही के बयान के अनुसार उसने अकेलेपन के कारण खुद को गोली मारी। हालत गंभरी होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
31 जनवरी को था रिटायर्डमेंट
खुद को गोली मारने वाले आरक्षी ओमप्रकाश इसी 31 जनवरी को रिटायर्ड होने वाला है। इससे पहले ही उसने खुद को गोली मार ली। डाक्टर के मुताबिक घायल सिपाही की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope