• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नए-पुराने नोटों की खेप पकड़ी, 2000 के नए नोट में 6.68 लाख जब्त

कोटा। नोटबंदी के बाद कोटा शहर में पहली बार नए नोटों की बड़ी खेप ले जाते हुए रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने दो जनों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से करीब 9 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह नोट नई व पुरानी करेंसी में हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जे.पी. सर्किल के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हंै। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में सही जवाब नहीं देने पर पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। इस दौरान दोनों युवकों के पास से मिले बैग की तलाशी ली गई। उसमें नए और पुराने नोटों की गड्डी मिली। बताया जा रहा है कि बैग में 6 लाख 68 हजार रुपए की राशि के दो हजार के नए नोट, 5 हजार रुपए के नए 500 के नोट, दो लाख रुपए से अधिक राशि के 100 और 50 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक इटावा निवासी सुरेन्द्र और संतोषी नगर निवासी ओमप्रकाश हैं। पुलिस ने नोटों की खेप को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे इस राशि के संबंध में और जानकारी जुटा रही है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-Police caught consignment of new-old notes, 6.68 lakh in in 2000 new notes seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, caught, consignment, new, old notes, new notes, seized, kota, news of kota, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved