• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्तरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार, कबूलीं 25 से ज्यादा वारदात

police arrested Inter-state robber in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चार राज्यों में बड़ी संख्या में लूट की वारदात करने वाले आरोपी को आखिरकार ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने दो साल बाद प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वसीम उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी जयपुर के श्यामनगर व ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लूट की दो वारदात कबूली हैं। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में लूट की राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, गुजरात व महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा वारदात कबूली हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2014 में रामराज शर्मा बैंक से एक लाख रुपए लेकर अपने घर पर जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने कच्ची बस्ती चेतन नगरी के पास रामराज को हथियार दिखाकर उससे एक लाख रुपए छीन लिए थे। तब आरोपी भाग गए थे। पीडि़त ने इस संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो आरोपी फरार थे। हाल ही दिल्ली पुलिस ने वसीम को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था। जहां पर उसने जयपुर कमिश्नरेट में लूट की वारदात कबूली। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस आरोपी वसीम को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार जयपुर ले आई। यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां... यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े

Web Title-police arrested Inter-state robber in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, arrested, inter, state, robber, jaipur, crime, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved