• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस की गिरफ्त में 3 शातिर चोर, यूं आए पकड़ में...

Police arrested 3 vicious thief in udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिले के सलूंबर उपखण्ड मुख्यालय पर लगातार कई महीनों से दुकानों में हो रही चोरियों को लेकर सलूम्बर पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इतने शातिर थे महज कुछ मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम देकर जंगलों की ओर रफूचक्कर हो जाते थे। थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कई महीनों से शातिर चोर बाजार रोड पर किराना की कई दुकानों में सेंध मार कर कीमती सामान व नगदी की चोरी कर रहे थे। लगातार होती चोरियों पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अशोक मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर अलग-अलग जगह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सडामानपुर गांव निवासी नाथू मीणा, थावरा मीणा और बेडवाल निवासी शंकर मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिन में रैकी के बाद दुकान सूनी देखकर या रात के वक्त ज्यादातर चोरियां करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में कस्बे में 6 दुकानों से नकदी, ज्वेलरी और अन्य सामान चोरी करना कुबूल किया है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Police arrested 3 vicious thief in udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, arrested, vicious, thief, udaipur, news of udaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved