नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने 12 हजार रूपए के
ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त
पिस्टल, चार कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है। उक्त अपराधी के ऊपर जनपद
गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर के 14 मुकदमें दर्ज
हैं। इस बदमाश ने वर्ष 2016 में थाना बादलपुर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर
उसका शव फेंक दिया था। तब से वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी मेरठ
जोन की तरफ से 12 हजार रूपए का ईनाम घोषित था। [@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि
गश्त पर निकली थाना फेस-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एल्डिगो चैराहे के
पास से 12 हजार रूपए के ईनामी बदमाश संजीव खड़कड़ी को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर
मेरठ जोन के डीआईजी की तरफ से 12 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित था। एसपी ने बताया
कि पकड़े गये बदमाश के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी व गैंगस्टर के 14 मामले चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संजीव ने वर्ष 2016 के फरवरी माह में अपने पांच साथियों के साथ
मिलकर लोनी की रहने वाली पूनम श्रीवास्तव नामक महिला का अपहरण करने के बाद उसकी
हत्या कर शव को थाना बादलपुर क्षेत्र में फेंक दिया था। इस मामले में इसके पांच
साथी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। तभी से संजीव फरार चल रहा था।
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
मोदी सरकार 15 अगस्त 2022 तक देश के हर नागरिक को घर मुहैया कराएगी : अमित शाह
वैक्सीन कार्यक्रम में बोले डॉ.हर्षवर्धन- हमारे देश में 8 लाख लोगों को टीका लगा, जिनमें कुछ लोगों को साइड इफेक्ट
Daily Horoscope