पटना। सिखों के दसवें गुरू, गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। वह 5
जनवरी को पटना पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी दिन
दिल्ली लौट जाएंगे।
प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर राजधानी में, खासकर कार्यक्रम स्थल
गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
बिहार राज्य के
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 5 जनवरी को पूर्वाह्न् 11.55
बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और दोपहर 12.15 बजे गांधी मैदान में आयोजित
कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद लगभग ढाई बजे वह गांधी मैदान से पटना
हवाईअड्डा के लिए रवाना हो जाएंगे।
350वें प्रकाशोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा कई
केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य राज्यों
के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope