• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी सत्र के आखिरी 3दिन संसद में रहेंगे,कांग्रेस-भाजपा के व्हिप जारी

PM modi to attend parliament in three last days of winter session - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। अब देश की संसद के चलने के आसार बढते लग रहे हैं,साथ ही नोटबंदी पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान देने का इंतजार खत्म हो सकता है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी तीन दिनों में पीएम मौजूद रहेंगे। संसद का सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा। बीजेपी ने संसद के दोनों सदनों में अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। सांसदों को तीन दिन के लिए व्हिप जारी किया गया है। बीजेपी के संसदीय दल की अगली बैठक गुरूवार को सुबह 9.30 बजे होगी। कांग्रेस ने भी दोनों सदनों में सांसदों को व्हिप जारी किया है। बुधवार सुबह 10.30 बजे पार्टी के सांसदों की बैठक होगी, जिसमें शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
बता दें, संसद में अब तक कोई सार्थक काम या बहस नहीं हो सकी है। भाजपा व कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं,पीएम पर संसद की बजाय संसद के बाहर रैलियों में बोलने के आरोप लग रहे हैं। दूसरी ओर नोटबंदी की दुश्वारियों को लेकर पूरे देश में नाराजगी का माहौल बनता जा रहा है।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-PM modi to attend parliament in three last days of winter session
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, parliament, winter session, demonetisation, congress, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved