• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PMकी कानपुर रैली,BJPभीड जुटाने में जुटी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तहत कल 19 दिसंबर को कानपुर में रैली करेंगे। बीजेपी दावा कर रही है कि पीएम मोदी की इस रैली में करीब 5 लाख लोग शामिल होंगे। बीजेपी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हैं। व्यापारियों को मनाने का हरसंभव प्रयास: इस रैली में शहर के व्यापारियों को भी शामिल करने के लिए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बाजारों का दौरा कर रहे हैं। इसका कारण है कि नोटबंदी के कारण कारोबार ठप होने की वजह से व्यापारी वर्ग नाराज हैं। इस वजह से बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता व्यापारियों को मनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी की रैली 19 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे होगी। व्यापारियों को मनाने और उन्हें रैली में बुलाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों मेें जाकर व्यापारियों को रैली के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
साथ ही रैली के प्रचार के लिये शहर के विभिन्न इलाको में परिवर्तन रथ भी घूम रहे है। इस रैली में कानपुर के अलावा आसपास के जिलो जैसे कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, औरैया, इटावा आदि से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to address Parivartan rally in kanpur on 19 december
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, pm modi rally in kanpur, bjp parivartan rally in kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved