• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

आज देश के नाम PM का संबोधन, इन बातों का कर सकते हैं ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी जब राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे थे, तब लोगों ने कयास लगाया था कि कहीं भारत पाक के बीच पीएम जंग की बात न करें। पर पीएम ने ऐसा न करते हुए भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद, हवाला कारोबार, जाली करेंसी और ड्रग माफियाओं पर वार करने के उद्देश्य से हजार व पांच सौ की नोट को बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ देशवासियों को 50 दिन का मौका भी दिया नोट बदलने के लिए। पीएम ने सख्त लहजों में यह भी चेतावनी दी की नए पाप करने वाले पकड़े गए तो उन्हें छोडा नहीं जाएगा। पीएम ने यह भी कहा कि 30 दिसंबर के बाद पुरानी नोट के साथ कोई पकड़ा गया तो उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी बल्कि जेल भी भेजा जा सकता है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए भविष्य में और कड़े फैसले लेने की बात कही है। अब पीएम एक बार फिर से राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। जिसको लेकर देश के लोगों में तरह तरह के सवाल और शंका बनी हुई है। देश के लोग सोच रहे हैं कि अब क्या फैसला लेने वाले हैं पीएम मोदी। लोगों के मन में भय भी है क्योंकि पीएम ने पहले ही बता दिया था कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। नोटबंदी के साथ ज्वैलरी और प्रॉपर्टी को बताने की बात भी चल रही है। इसके साथ आधार कार्ड की अनिवार्यता की भी बात चल रही है। बैंक में एक व्यक्ति एक अकाउंट की भी बात हो रही है। सौ और पचास की नोट बंद करने की भी बात हो रही है।
इस घोषणा के बाद लोगों के मन में डर है कि अब क्या होने वाला है। पूरे देश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना और सुनना दिलचस्प होगा कि पीएम 31 की रात लगभग 7:30 पर क्या घोषणा करंगे। यह तो बात हुई आंकलन की लेकिन बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि नए वर्ष की शुरुआत होने वाली है। पूरा विश्व नए वर्ष को त्यौहार की तरह मनाने को आतुर है। ऐसे में पीएम मोदी देश को कुछ शुभ समाचार दे सकते हैं। गरीबों और किसानों के लिए कुछ ऐलान कर सकते हैं। नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में खड़े मृतक के परिजन को आर्थिक मदद का ऐलान कर सकते हैं।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi To address nation on New year Eve
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, new year eve, pm to address nation on new year eve, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved